आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने दो गांजा तस्कर किए अरेस्ट. 24 किलो अवैध गांजा बरामद
आगरा की थाना ट्रांस यमुना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा से अवैध गांजा लेकर अलीगढ़ की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से 24 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज और जाकिर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।