आगरालीक्स..Agra Local News : आगरा के नगला बूढ़ी में अनियंत्रित कार से पांच की मौत में जेल में बंद इंजीनियर अंशुल गुप्ता के खिलाफ पुलिस ने लगाई चार्जशीट। 45 गवाह बनाए, बिना लाइसे सेंस दौड़ाई थी कार।
000
दयालबाग की राजदीप एन्क्लेव फेज 2 के रहने वाले नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर 40 साल के अंशुल गुप्ता नेक्सोन कार से दयालबाग से केंद्रीय हिंदी संस्थॉन रोड की तरफ आ रहे थे, रास्ते में शराब के ठेके के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी, पुलिस को देख अंशुल ने कार दौड़ा दी, इससे कार अनियंत्रित हो गई, डिलीवरी ब्वॉय आवास विकास कॉलोनी निवासी भानु प्रताप मिश्रा को चपेट में ले लिया, इसके बाद एक के बाद एक कई लोगों को चपेट में लेने के बाद डिवाइडर से टकरा कर कार पलट गई।
पांच की हुई थी मौत, पुलिस ने लगाई चार्जशीट
हादसे में डिलीवरी ब्वॉय आवास विकास कॉलोनी निवालए सी भानु प्रताप मिश्रा, नगला बूढ़ी निवासी बंटेश, कमल, कृष और बबली की मौत हो गई थी, चार लोग घायल हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट क अनुसार, तीन महीने पुरोन मामले में थाना न्यू आगरा पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है, नशे में और बिना ड्राइविंग लाइसेंस गाड़ी दौड़ाने के आरोप लगे हैं, इसके लिए 45 गवाह बनाए गए हैं, पुलिस ने वीडियो साक्ष्य भी जुटाए हैं।
आजीवन कारावास तक का प्रावधान
पुलिस ने इस मामले में धारा 105 बीएनएस भी लगाई है, यह गैर इरादतन हत्या के लिए आजीवन कारवास, 10 साल तक की कैद और जुर्माने का भी प्रावधान है। इसके साथ ही कई अन्य धाराएं भी लगाई गई हैं।