Thursday , 28 May 2026
Home आगरा Agra Local News: Awareness created on World Cancer Day at SNMC, Agra…#agranews
आगरा

Agra Local News: Awareness created on World Cancer Day at SNMC, Agra…#agranews

177

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में विश्व कैंसर दिवस पर किया जागरूक. नुक्कड़ नाटक और रैली निकाली…

सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग द्वारा आज 'विश्व कैंसर दिवस' के अवसर पर जन-जागरूकता हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष के अभियान को "United by Unique" (अपनी विशिष्टता के साथ एकजुट) की भावना के साथ मनाया गया, जिसका उद्देश्य कैंसर के खिलाफ लड़ाई में हर व्यक्ति के अलग और विशेष योगदान को एक साथ लाना है।

नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली
कार्यक्रम का शुभारंभ ओपीडी परिसर में एक प्रभावशाली 'नुक्कड़ नाटक' के मंचन से हुआ। नर्सिंग के छात्र, छात्राओं ने नाटक के जरिए यह संदेश दिया कि कैंसर की चुनौती हर मरीज के लिए 'यूनिक' (विशिष्ट) हो सकती है, लेकिन हमारा सामूहिक प्रयास एक है। नाटक के पश्चात ओपीडी परिसर से सर्जिकल ब्लॉक तक एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें कैंसर के लक्षणों और बचाव के प्रति पोस्टर और नारों के जरिए लोगों को सतर्क किया गया।

विभागाध्यक्ष डॉ. सुरभि गुप्ता ने कहा:
"आज 4 फरवरी को हम इस संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि कैंसर के खिलाफ हमारी आवाजें भले ही अलग हों, पर हमारा लक्ष्य एक है। 'United by Unique' थीम हमें सिखाती है कि हर मरीज की परिस्थितियां अलग होती हैं, लेकिन जब हम एकजुट होकर प्रयास करते हैं, तो इलाज की पहुंच हर किसी तक आसान हो जाती है। जल्दी पहचान ही इस जंग को जीतने का एकमात्र तरीका है।"

प्रिंसिपल एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा:
"विश्व कैंसर दिवस पर एस.एन. मेडिकल कॉलेज अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने के लिए समाज के हर तबके का एकजुट होना अनिवार्य है। हमें मरीजों के प्रति संवेदनशीलता दिखानी होगी और इस बीमारी से जुड़े सामाजिक कलंक को खत्म करना होगा। रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित यह रैली और नाटक जन-मानस को जागरूक करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।" 9 वर्ष की हर्षिता ( नाम बदला हुआ है) जो कि कैंसर से जंग लड़ रही है ने एक बहुत मार्मिक कविता से अपने भाव व्यक्त किए । पोस्टर कम्पटीशन में प्रथम और द्वितीय पुरस्कार प्रदान किए गए ।

इस कार्यक्रम में कॉलेज के चिकित्सक, डॉ अखिल प्रताप सिंह , डॉ गीतू सिंह, डॉ अजय श्रीवास्तव, प्रांजल श्रीवास्तव ,रेजिडेंट्स डॉ जरीन, डॉ सलोनी, डॉ श्रव्या और नर्सिंग स्टाफ ने भाग लेकर समाज को कैंसर मुक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज प्रिंसिपल डॉ सीमा और नर्सिंग स्कूल की प्रिंसिपल डॉ शिल्पा का विशेष सहयोग रहा ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Vishwa Hindu Mahasangh paid homage to Mahant Avaidyanath Ji Maharaj on his birth anniversary in Agra.

आगरालीक्स…आगरा में महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की जयंती पर विश्व हिंदू महासंघ...

आगरा

Agra Live News: Boating festival celebrated at Srimathuradhish Temple#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री श्रीमथुराधीश मंदिर में ठाकुर जी ने किया नौका विहार..पुरुषोत्तम...

आगरा

Agra Live News: Grand closing ceremony of summer camp at Shyamlal Saraswati Shishu Vidya Mandir, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्यामलाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में समर कैंप का भव्य...

आगरा

DM expressed strictness regarding pending cases…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम ने लंबित मुकदमों पर जताई सख्ती..महिलाओं, पॉक्सो और एससी-एसटी...

error: Content is protected !!