आगरालीक्स…आगरा में अचानक ब्रेक लगाने पर कंटेनर में पीछे से जा घुसा डंपर…डंपर की बॉडी काटकर निकाला चालक..
आगरा ग्वालियर हाइवे पर सैंया चौराहे पर बुधवार दोपहर को हादसा हो गया. कंटेनर के अचानक ब्रेक लगाने से अनियंत्रित डंपर पीछे से उसमें जा घुसा. टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन में बुरी तरह से फंस गया. सूचना पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने कटर की मदद से डंपर की बॉडी काटी जिसके बाद काफी मशक्कत से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला.चालक का नाम रंजीत सिंह निवासी मेारवी गुजरात है. वह टाइल्स लेकर बंगलोर जा रहा था. उसके हल्की चोटें आई हैं. वहीं घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इस दौरान हाइवे पर यातायात भी थोड़ी देर के लिए बाधित हो गया.