आगरालीक्स…आगरा में हेल्थकेयर इंडस्ट्री में बूम. चार नये और हॉस्पिटल खुलने जा रहे हैं. डॉक्टर के साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ को मिल रहा रोजगार
आगरा में पिछले एक साल में हेल्थकेयर इंडस्ट्री में बूम आया है. तीन बड़े टेकओवर के बाद स्थानीय हॉस्पिटलों में भी सुविधाएं बढ़ाई गई हैं. साइंटिफिक पैथोलॉजी को मेट्रोपॉलिस ग्रुप ने टेकओवर किया. इसके बाद हाइवे स्थित शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस को दिल्ली एनसीआर के यथार्थ ग्रुप ने टेकओवर कर लिया. साल 2025 के अंत में पार्क हॉस्पिटल ग्रुप ने केपी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस को टेकओवर किया. एक के बाद एक तीन बड़े ग्रुप की आगरा में हेल्थकेयर सेक्टर में एंट्री के बाद स्थानीय हॉस्पिटलों में भी सुविधाएं बढ़ानी शुरू कर दी हैं. इसके साथ ही नये हॉस्पिटल भी खुलने जा रहे हैं.आगरा में चार नये हॉस्पिटल
सीएमओ कार्यालय में चार नये हॉस्पिटल के लिए भी आवेदन किया गया है. इसमें बाहर के ग्रुप हैं, जो यहां हेल्थकेयर सर्विस शुरू करने जा रहे हैं. इसके साथ ही सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सकों ने भी अपने हॉस्पिटल खोलना शुरू कर दिया है. यूरोलॉजी का एक बड़ा सेंटर केंद्रीय हिन्दी संस्थान रोड पर शुरू हो रहा है. कार्डियोलॉजी का एक बड़ा सेंटर मास्टर प्लान रोड पर शुरू होगा. साथ ही कुछ हॉस्प्टिल और पैथोलॉजी लैब का टेकओवर भी आने वाले समय में हो सकता है.
एसएन मेडिकल कॉलेज की सुपर स्पेशियलिटी विंग में हृदयरोगियों की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की सुविधा है. लेकिन अभी तक हार्ट सर्जरी शुरू नहीं हुई है. यहां भी जल्द हार्ट सर्जरी शुरू होने जा रही है, इसके साथ ही गुर्दा प्रत्यारोपण की सुविधा भी अप्रैल् तक शुरू हो जाएगी.
हेल्थ केयर सेक्टर में रोजगार बढ़ा
हेल्थ केयर सेक्टर में डॉक्टर से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ, मार्केटिंग, ब्रांडिंग के साथ ही फोर्थ क्लास कर्मचारियों की जबरदस्त मांग है. हॉस्पिटलों द्वारा लगातार भर्ती की जा रही हैं. आने वाले समय में इस सेक्टर में और रोजगार बढ़ने की उम्मीद है.