Sunday , 8 February 2026
Home agraleaks Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews
agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ कि पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

आगरा के बेलनगंज में भोले बाबा छोले भटूरे की दुकान है. दुकान को लेकर मंगलवार को एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया कि इस वीडियो पर पुलिस को भी संज्ञान लेना पड़ा. यही नहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है.

इस वायरल वीडियो में भोले बाबा छोलू भटूरे नाम की दुकान आरिफ नाम के युवक की बताई गई. कालिंदी विहार में रहने वाले सचिन नाम के युवक द्वारा छोले—भटूरे खाने के बाद भुगतान के लेकर विवाद हो गया. उसी दौरान सचिन ने यह वीडियो बना लिया. इस वीडियो में बताया गया कि यह भोले बाबा छोलू भटूरे की दुकान आरिफ की है. जबकि उसके मालिक विजय शुक्ला है.

विजय शुक्ला ने पुलिस को बताया​ कि आरिफ उनकी दुकान पर 15 साल से काम करता है और यह वीडियो भी कई महीने पुराना है, जो​ कि अब वायरल कर दिया गया है. पुलिस ने वीडियो प्रसारित करने पर अंकुल अग्रवाल, मदन मोहन सोनी, सचिन गुप्ता, शिवम दीक्षित, गोल्डी और सचिन समेत अन्य के खिलाफ भ्रामक वीडियो प्रसारित कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Seven snakes emerged from a temple under construction in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बन रहे एक मंदिर से एक साथ निकले सात सांप....

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Human Rights Commission takes strict action: Heavy vehicles banned in the city, NHAI given a 3-week ultimatum…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 400 करोड़ का उत्तरी बाईपास बना, फिर भी शहर से...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: A family on a motorcycle was injured in a collision with a truck on the Jaipur highway….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जयपुर हाइवे पर एक्सीडेंट. ट्रोले ने बाइक सवार पति—पत्नी और...

टॉप न्यूज़यूपी न्यूज

Agra Video News: Schools have been asked to stop mobile-based learning for children up to Class 5…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए स्कूलों द्वारा मोबाइल...

error: Content is protected !!