आगरालीक्स…आगरा में 26 सेकंड के अंदर दुकानदार का मोबाइल चोरी. सीसीटीवी में चोरी का वीडियो देखें…
आगरा में एक युवक ने 26 सेकंड के अंदर दुकादार का मोबाइल पार कर दिया. युवक खरीदारी करने के लिए पेंट की दुकान पर पहुंचा और दुकानदार के अंदर जाते ही युवक काउंटर पर रखा उनका मोबाइल लेकर चंपत हो गया. चोरी का यह वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है. पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है.
घटना एत्मादपुर कस्बा के मुख्य बाजार की है. मंगलवार रात को यहां स्थित जैन पेंट्स की दुकान पर एक युवक आया और उसने दुकानदार से सीमेंट देने की बात कही. दुकानदार जैसे ही अंदर सीमेंट लेने के लिए गया तभी युवक मौका पाकर काउंटर पर रखा उसका मोबाइल उठा ले गया. मोबाइल लेते ही युवक वहां से नौ दो ग्यारह हो गया. बाद में दुकानदार को इस चोरी की जानकारी हुई. सूचना पर पुलिस आ गई और सीसीटीवी में चोरी और चोर को देखा. पुलिस चोर की तलाश कर रही है.