आगरालीक्स…आगरा के चार युवकों ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर की फायरिंग. लॉरेंश विश्नोई गैंग में हैं शामिल. मुंबई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ ने उठाया…
गोलमाल, सिंघम, चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर फायरिंग करने वाले आगरा के युवक निकले. ये युवक लॉरेंश विश्नोई गैंग में भी शामिल बताए गए हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ ने नोएडा से पहले आगरा के बाह के बिजौली में रहने वाले तीन शूटरों सहित चार को अरेस्ट किया तो वहीं रविवार को बिजौली से ही विष्णु नाम के युवक को उठा कर अपने साथ ले गई है.ये हैं चारों युवकों के नाम
मुंबई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ ने सबसे पहले नोएडा से चार युवकों को अरेस्ट किया. इनमें आगरा के बाह के गांव बिजौली में रहने वाले रितिक यादव, सनी और सोनू के साथ नोएडा के रहने वो दीपक को अरेस्ट किया. पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो इन्होंने अपने एक और साथी विष्णु निवासी बिजौली, बाह आगरा का नाम भी बताया. रविवार रात को मुंबई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ ने बिजौली में दबिश दी और यहां से विष्णु को अरेसट कर अपने साथ ले गई.
लॉरेंश विश्नोई गैंग के लिए काम करते हैं
एसटीएफ के अनुसार नोएडा का रहने वाला दीपक मुख्य शूटर है जो विदेश में बैठे हरि बॉक्सर और आरजू के संपर्क में था. उसी ने रोहित शेट्टी के घर पर गोली चलाई. वहीं आगरा निवासी सनी और सोनू ने घर के बाहर रेकी की थी जबकि रितिक ने दीपक और उसके साथियों को छुपाने में मदद की. पुलिस के अनुसार ये सभी लोग लॉरेंश विश्नोई गैंग में शामिल हैं. पुलिस ने अभी तक इस मामले में 11 लोगों को अरेस्ट कर लिया है जबकि आगे की जांच चल रही है.
फिल्म निर्देश रोहित शेट्टी के मुंबई जूहू स्थित बिल्डिंग पर 31 जनवरी की देर रात को पांच राउंट फायरिंग की गई थी. हमलावरों ने इस नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर हमला किया था. एक गोली इमारत में बने जिम के शीशे से जा टकराई.