आगरालीक्स Agra Local News: आगरा में आज ताजमहल सहित सभी स्मारकों में फ्री प्रवेश।
महिला दिवस पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी एएसआई ने ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा और एत्माउददौला सभी संरक्षित स्मारकों में प्रवेश निशुल्क है। इसके लिए अधीक्षण पुरातत्वविद के मुताबिक ताजमहल के साथ ही महताब बाग, रामबाग और मरियम का मकबरा में भी फ्री में घूम सकेंगे।
ताजमहल मुख्य गुंबद पर जाने के लिए लेनी होगी टिकट
ताजमहल में महिला दिवस पर फ्री में प्रवेश मिलेगा। लेकिन मुख्य गुंबद पर जाने के लिए 200 रुपये की टिकट लेनी होगी।