आगरालीक्स…Agra Local News: वीडियो देखें आगरा में पिछले साल से ज्यादा होली खेली गई, गोल्डन, काला और सिल्वर कलर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल, टीशर्ट फाड़ी, पानी की बौछारों के बीच डीजे पर जमकर मस्ती।
आगरा में जमकर होली खोली गई, पिछले साल से ज्यादा होली खेलने के साथ ही लोगों ने जमकर मस्ती की। सुबह से ही कॉलोनियों और सोसाइटी में लोगों ने खेली, सुबह से ही युवाओं की टोली घरों से बाहर निकल आई, एक दूसरे के रंग लगाने के बाद टीशर्ट तक फाड़ दी, इसके बाद पानी की बौछार के बीच जमकर डांस किया। सुबह से दोपहर तक लोगों ने जमकर मस्ती की।
सोसाइटी में भी खूब हुई होली और जमकर डांस
इसके साथ ही सोसाइटी में भी जमकर होली खेली गई। संस्कृति अपार्टमेंट, सिकंदरा में लोगों ने जमकर मस्ती की, होली के गानों पर जमकर डांस किया। एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी, पिचकारी और गुलाल के साथ ही गुब्बारे भी खूब फेंके।
गोल्डन, सिल्वर और काले रंग का ज्यादा इस्तेमाल
इस बार होली में गोल्डन और सिल्वर के साथ ही काले रंग का ज्यादा इस्तेमाल किया गया। एक दूसरे के चेहरे और शरीर पर रंग लगाने के साथ ही गुलाल भी लगाया। पानी और गुब्बारे भी खूब फेंके।