आगरालीक्स …Agra Local News: आगरा में होली पर 37 करोड़ की शराब का स्टॉक, आगरा में आज पूरे दिन बंद नहीं रहेंगी शराब की दुकानें, जारी किया गया शिडयूल।
आगरा में होली पर शराब की बिक्री के लिए अंग्रेजी और देसी शराब के ठेके और मॉडल शॉप पर रिकॉर्ड शराब का स्टॉक किया गया है। आगरा में हर रोज अबकारी विभाग के गोदाम से चार करोड़ रुपये की शराब की निकासी हो रही थी लेकिन पिछले दो दिनों में होली के चलते 37 करोड़ रुपये की शराब की निकासी आबकारी विभाग के टीपी नगर स्थित गोदाम से हुई है। एक मार्च को 21 करोड़ और दो मार्च को 16 करोड़ रुपये की निकासी आबकारी विभाग के गोदाम से शराब की दुकानों के लिए हुई है। ( Agra Local News: Liquors shops in Agra open after 5 PM on Holi 2026, Rs 37 Crore stock in shops )
सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें
मंगलवार को लोगों ने जमकर शराब खरीदी, शराब की दुकानों पर भीड़ लगी रही। होली पर बुधवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जिले की सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसके बाद बुधवार शाम पांच बजे से शराब की दुकानें खुल जाएंगी और रात 10 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी।
ये है हाल
जिले में कंपोजिट शॉप- 266
देसी शराब की दुकानें- 338
मॉडल शॉप -24
प्रीमियल रिटेल शॉप- 08
2 मार्च को शराब की निकासी- 16 करोड़