आगरालीक्स …Agra Local News: आगरा के भोले बाबा ग्रुप सहित पांच घी निर्माता फर्मों पर आयकर विभाग की जांच पूरी, छह दिन चली जांच में करोड़ों का नकद लेनदेन मिला है, घी के नमूने लेकर भी जांच के लिए भेजे गए थे। ( Agra Local News: Income Tax search on Bhole baba group complete on 6th Day )
आयकर विभाग के कानपुर जोन के प्रधान निदेशक अन्वेषण पीयूष कोठारी के निर्देश पर गुरुवार को 150 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों ने एक साथ आगरा, कानपुर के साथ ही उत्तर प्रदेश और राजस्थान के दो दर्जन शहरों में जांच शुरू की थी।
भोले बाबा ग्रुप के कृष्ण मुरारी अग्रवाल, उनके बेटे गोविंद अग्रवाल व तरुण अग्रवाल, भोले बाबा मिल्क फूड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के हरीशंकर अग्रवाल और उनके बेटे जितेंद्र अग्रवाल व वीरेंद्र अग्रवाल, दाऊजी मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड के गौरव बंसल, पौदृार मिल्क प्राइवेट लिमिटेड के अभिषेक जैन व नमन जैन, बीकानेर के आशीष अग्रवाल और मालानी डेरी प्रोडक्ट लिमिटेड के घनश्याम सोनी के प्रतिष्ठानों पर टीम ने वित्तीय लेखा जोखा चेक किया।
घी के नमूने भी जांच को भेजे गए
टीम ने घी के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए थे, इसके साथ ही टीम ने दस्तावेजों की जांच की। टीम की जांच में करोड़ों का नकद लेन देन मिला है, टीम को करोड़ों का नकद लेन देन मिलने के साथ ही लेनदेन का वित्तीय लेखा जोखा अभी तक नहीं मिला है।