आगरालीक्स…Agra News: आगरा के एसएन की 200 करोड़ की सुपरस्पेशियलिटी विंग में दरार पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उठाए सवाल, कहा कोई देखने वाला नहीं।
एसएन मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से 200 करोड़ की सुपरस्पेशियलिटी विंग बनी है, 2014 में बिल्डिंग का शिलान्यास हुआ था। नई बिल्डिंग में ह्रदय रोगी, गुर्दा रोगी, न्यूरोलॉजी, पेट संबंधी बीमारी सहित गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज भर्ती हो रहे हैं। ( Agra News: Congress Distt President Ramnath Sikarwar raise question on SNMC, Agra SS Wing construction quality)
बिल्डिंग में दरार का कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया है, वीडियो में वे एक लोहे की रॉड को डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तरह निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कह रहे हैं कि यहां कितने बड़े अधिकारी आते हैं लेकिन किसी का ध्यान नहीं गया। वीडियो में यह भी पूछ रहे हैं कि नई बिल्डिंग में दरार क्यों आई है। यह भी कह रहे हैं कि समय रहते ध्यान नहीं दिया तो बिल्डिंग गिर सकती है।
सुरक्षा कर्मियों ने रोका तो कहा मुझे कोई नहीं रोक सकता है
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार को वीडियो बनाने से सुरक्षा कर्मी रोक रहे हैं, इस पर वह कह रहे हैं कि वीडियो बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।
ये कहना है कि एसएन प्रशासन का
एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि नई बिल्डिंग बनी है जो भी कमी सामने आ रही हैं उसकी मरम्मत कराई जा रही है जिस जगह दरार है वह डक्ट वाली जगह है उसकी मरम्मत कार्यदारी संस्था ने कर दी है।