आगरालीक्स …Agra Local News: आगरा में झोलाछाप ने नवजात की नाभि में चीरा लगा दिया, आंतें बाहर निकल आई, नवजात अस्पताल में भर्ती।
आगरा में झोलाछाप का इलाज घातक हो रहा है, ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यमुना पार के कटरा वजीर खां निवासी नितेश की पत्नी रानी ने 23 नवंबर ने बेटे को जन्म दिया था। 10 जनवरी को नवजात की नाभि पर सूजन आ गई, उन्होंने घर के पास झोलाछाप को दिखाया। झोलाछाप ने नाभि के हर्निया को फोड़ा मानते हुए चीरा लगा दिया। चीरा लगवाने के बाद आंतें बाहर निकल आई, सुबह तक नाभि के पास से आंत बाहर निकलने पर परिजनों के होश उड़ गए। ( Agra Local News : Neonate Intestine comes out due to Jholachap treatment in Agra)
पुष्पांजलि हास्पिटल में भर्ती है नवजात
नवजात को पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बाल रोग सर्जन डॉ. राहुल देव शर्मा ने नवजात की जांच की तो पता चला कि नवजात को नाभि का हर्निया था, चीरा लगाने से आंत बाहर निकलने के साथ ही आंत में छेद हो गए और सड़न भी पड़ पड़ गई। सर्जरी कर आंत के जिस हिस्से में छेद थे उसे काट कर अलग कर दिया और इसके बाद आंत को जोड़ दिया। मल के लिए अलग से पेट से रास्ता बना दिया। नवजात का हास्पिटल में इलाज चल रहा है।