Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra Local News: Passengers will get special train service for Agra-Mathura on Holi…#agranews
आगरा

Agra Local News: Passengers will get special train service for Agra-Mathura on Holi…#agranews

179

आगरालीक्स…आगरा—मथुरा के लिए होली पर यात्रियों को मिलेगी स्पेशल ट्रेनों की सेवा. रेलवे चलाएगा दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग व अन्य स्टेशनों के नाम

होली के पर्व पर अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए स्पेशल रेल सेवाओं के संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में होली के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु लालकुआं-राजकोट- लालकुआं एवं जबलपुर-निजामुद्दीन- जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

1.गाडी संख्या 05045, लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) लालकुआं से प्रत्येक रविवार को 12.35 बजे रवाना होकर मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 19.20 बजे आगमन व 19.25 बजे प्रस्थान कर 18.10 बजे राजकोट पहुचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 05046, राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.03.26 से 30.03.26 तक (05 ट्रिप) राजकोट से प्रत्येक सोमवार को 22.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 22.40 बजे आगमन व 22.45 बजे प्रस्थान कर बुधवार को 05.15 बजे लालकुआं पहुंचेगी । यह रेलसेवा मार्ग में किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जत नगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, सोरों शूकर, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, गोटन, जोधपुर, लूनी, समदड़ी, मोकलसर, जालौर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलडी, पाटन, महेसाना, विरमगाम, सुरेंद्रनगर व वांकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड श्रेणी सहित 20 डिब्बे होगें।

  • गाडी संख्या 01701 जबलपुर-निजामुद्दीन साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.03.26 व 09.03.26 तक (02 ट्रिप) जबलपुर से प्रत्येक सोमवार को 20.20 बजे रवाना होकर आगरा कैंट स्टेशन पर 09.30 बजे आगमन व 09.35 बजे प्रस्थान ,मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 11.10 बजे आगमन व 11.15 बजे प्रस्थान, कोसीकलां स्टेशन पर 11.43 बजे आगमन व 11.45 बजे प्रस्थान कर 14.25 बजे निजामुद्दीन पहुचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 01702 निजामुद्दीन- जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26 व 10.03.26 तक (02 ट्रिप) निजामुद्दीन से प्रत्येक मंगलवार को 15.45 बजे रवाना होकर कोसीकलां स्टेशन पर 16.50 बजे आगमन व 16.52 बजे प्रस्थान ,मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 17.45 बजे आगमन व 17.50 बजे प्रस्थान व आगरा कैंट स्टेशन पर 19.15 बजे आगमन व 19.20 प्रस्थान कर बुधवार को 09.30 बजे जबलपुर पहुंचेगी ।यह रेलसेवा मार्ग में कटनी,दमोह ,सहर,वीरागना लक्ष्मी बाई झाँसी ,आगरा कैंट ,मथुरा जंक्शन व कोसीकलां स्टेशनों पर ठहराव करेगी।इस रेलसेवा में,01 प्रथम श्रेणी, 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 09 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड श्रेणी सहित 24 डिब्बे होगें।
  • Written by
    Agraleaks Team

    AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

    Related Articles

    आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

    Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

    आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

    आगरा

    Obituaries of Agra on 4th June 2025

    आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

    आगरा

    Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

    आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

    आगरा

    Agra Live News: There will be a strong demand in Agra to give the cow the respect of Mother of the Nation…#agranews

    आगरालीक्स…आगरा में पुरजोर तरीके से होगी गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने...

    error: Content is protected !!