आगरालीक्स …Agra Local News: आगरा में आज होलिका दहन, 6 जोन और 18 सेक्टर बनाए गए। 100 स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
आगरा में आज सोमवार शाम को होलिका दहन होगा और मंगलवार को चंद्रग्रहण के चलते होली नहीं खेली जाएगी, चार मार्च को होली खेली जाएगी। होली पर हुड़दंग ना हो इसके लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। जगह जगह पुलिस बल तैनात रहेगा।
होलिका दहन आज शाम 6.36 बजे से
फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा को होलका दहन किया जाता है क्योंकि इस वर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष 14 दिन सोमवार दिनांक 02 मार्च 2026 को चतुर्दशी तिथि सायं 05:56 पर ही समाप्त हो जाएगी एवं पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो जाएगी इसी दिन होलिका का दहन किया जाना शुभ माना जाएगा. होली का पर्व (होलिका दहन) रंगवाली होली से 1 शाम पहले होलिका दहन किया जाता है, या उसे दिन रंग खेलने से पहले फूल का दहन होता है. इस साल 2026 में होलिका दहन सोमवार 02 मार्च 2026 की सांय 06:36 से रात्रि 09:00बजे तक या 04 मार्च की सुबह 04:30से 06:30 तक चौराहों मोहल्लों और घरों वाली होलिका दहन किया जा सकता है. होली का चाक पूजन भी 2 मार्च को ही होगा. जिन लोगों के यहां सुबह पूजा की जाती है वो भी 2 मार्च को ही करें.