आगरालीक्स…आगरा में मर्डर का सनसनीखेज खुलासा. दोस्त ही निकला कातिल. गला दबाकर कर दी हत्या
आगरा में तीन फरवरी को युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है. थाना इरादतनगर क्षेत्र में हत्या करने के बाद युवक के शव को खारी पुल से फेंक दिया गया था. पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक के दोस्त को अरेस्ट किया है. आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी. लेन—देन को लेकर इनके बीच विवाद था.ये है मामला
तीन फरवरी को थाना इरादतनगर क्षेत्र में खारी पुल के नीचे एक युवक की लाश पड़ी हुई मिली थी. युवक की हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया था. पुलिस ने मृतक की पहचान थाना एकता क्षेत्र के रहने वाले राहुल पुत्र सुंदर के रूप में की थी. मृतक के भाई संजय ने पुलिस को जानकारी दी कि 3 फरवरी को दीपक नाम का व्यक्ति घर आया था और राहुल को अपने साथ बाइक पर बारात में ले गया था. पुलिस दीपक की तलाश कर रही थी लेकिन उसका पता नहीं चल रहा था. रविवार रात को पुलिस ने दीपक उर्फ दीपू को अरेस्ट कर लिया. पूछताछ मेंउसने बताया कि पैसों के लेन—देन को लेकर उसने अपने दो अन्य साथियों सनी और रविंद्र के साथ हत्या कर दी थी. पुलिस इसके दोनों साथियों की और तलाश कर रही है.