आगरालीक्स…आगरा में स्कूलों का टाइम बदल गया है. मौसम बदलने के साथ ही सुबह का टाइम होने लगा कम. एग्जाम्स की तैयारियों में जुटे बच्चे.
आगरा में सर्दी के दौरान स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया था लेकिन पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव आ गया है और तापमान भी बढ़ने लगा है. दिन में धूप निकल रही है. सुबह के समय सर्दी का प्रभाव कम हुआ है. ऐसे में स्कूलों ने भी अपना समय बदल दिया है. अधिकतर स्कूलों में सुबह 8 बजकर 30 मिनट से स्कूलों का समय कर दिया गया है. एग्जाम्स पर फोकसस्कूलों में इसके साथ ही एग्जाम्स पर फोकस किया जा रहा है. बोर्ड एग्जाम्स जहां 17 फरवरी से शुरू हो रहे हैं तो वहीं अन्य कक्षाओं के एग्जाम भी फरवरी के अंतिम सप्ताह या फिर अगले माह होली के बाद शुरू हो जाएंगे. स्कूलों में बच्चों की सेशन की पढ़ाई कम्पलीट कराई जा रही है और उनका रिवीजन वर्क भी चालू कर दिया गया है.