आगरालीक्स …Agra Local News: Proposal of 9 new Aadhar Center in Agra .आगरा में आधार संशोधन के लिए नौ केंद्र खोलने की कवायद। आधार में संशोधन कराने के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में डाक विभाग से नौ और केंद्र खोलने के लिए कहा गया है।
आगरा में आधार में संशोधन का कार्य पोस्ट आफिस में भी किया जा रहा है लेकिन जिन पोस्ट आफिस में आधार संशोधन किया जा रहा है उनकी संख्या बहुत कम है। इससे लोगों को लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है। जिला विकास समन्वयक एवं निगरानी समिति की बैठक में आधार संशोधन केंद्र कम होने से होने वाली समस्या पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष सांसद राज कुमार चाहर ने डाक विभाग की समीक्षा के दौरान जन प्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर ऐसे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र जहां लोगों की संख्या ज्यादा रहती है वहां आधार केंद्र खोलने के लिए कहा है।