आगरालीक्स…Agra Local News: आगरा के होटल में रंगबाजों के बीच गैंगवार, रंगबाज राज चौहान की दूसरे पक्ष ने गोली मारकर की हत्या,
आगरा के यमुना पार क्षेत्र के कालिंदी विहार में ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी राज चौहान, मूल निवासी बेदई की शुक्रवार रात को होटल में गोली मारकर हत्या कर दी। राज चौहान की हत्या की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया। उसके परिजन भी होटल पर पहुंच गए।
होटल में पहुंचे युवकों ने चलाई कई राउंड गोली
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राज चौहान अपने दोस्तों के साथ कालिंदी विहार, टेढ़ी बगिया क्षेत्र के होटल में पार्टी कर रहा था, पार्टी के दौरान कुछ युवक आए और होटल में उसके कमरे में पहुंचते ही गोली चला दी। राज चौहान ने बचने की कोशिश की लेकिन युवकों ने उसके कई गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राज चौहान की मौत की सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, होटल के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
मई 2024 में राज चौहान पर लगे थे गोली मारने के आरोप
रंगबाज राज चौहान पर नौ मई 2024 को नगला रामबल के रहने वाले प्रिंस उर्फ काली यादव को गोली मारने के आरोप लगे थे, गोली मारने के बाद उसे बाइक पर बिठाकर सिकंदरा क्षेत्र में ले जाने के बाद मारपीट की थी। राज चौहान को जेल भेज दिया गया था। प्रिंस दूसरे गुट का है।
दिसंबर में जेल से छूटने पर निकाला था जुलूस
राज चौहान पिछले वर्ष यानी दिसंबर 2025 में जेल से छूटा था, न्यू आगरा क्षेत्र में उसके समर्थकों ने जुलूस निकाला था इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जुलूस निकालने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।