आगरालीक्स आगरा के आंबेडकर विवि में नियमित प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 53 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आज से हो रही शुरू, जानें। ( Agra local news: Recruitment process of 53 teachers in DBRAU, Agra Start)
विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रोफेसर के 12 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 16 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 25 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस प्रकार कुल 53 शिक्षण पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती विश्वविद्यालय के विभिन्न आवासीय संस्थानों के 25 विषयों में की जानी है। विवि की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी से शुरू कर दी जाएगी। आवेदन 15 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। वहीं आवेदन के बाद उसकी प्रक्रिया विवि को भेजने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित की गयी है। विवि की ओर से शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन सामान्य, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों की शुल्क तीन हजार रुपए और एससी, एसटी के लिए 25 सौ रुपए निर्धारित की गयी है। https://dbrau.ac.in/wp-content/uploads/2026/01/Regular-Recruitment-Notice-2026.pdf