आगरालीक्स…आगरा के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. रजनीश अग्रवाल को मिला “नेशनल एक्सीलेंस इन होम्योपैथी” पुरस्कार 2026, अभिनेता तुषार कपूर ने प्रदान किया यह अवार्ड
होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में पिछले 35 वर्षों से निरंतर एवं समर्पित सेवाएं दे रहे आगरा के वरिष्ठ व ख्यातिप्राप्त चिकित्सक डॉ. रजनीश अग्रवाल को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित “नेशनल एक्सीलेंस इन होम्योपैथी” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान समारोह नई दिल्ली स्थित रेडीशन ब्लू द्वारका में आयोजित हुआ। बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर द्वारा डॉ. अग्रवाल को यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के माध्यम से उन्होंने न केवल आगरा बल्कि पूरे देश में होम्योपैथी चिकित्सा का गौरव बढ़ाया। डॉ. रजनीश अग्रवाल को यह सम्मान चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, पिछले तीन दशकों में लाखों रोगियों के सफल उपचार तथा जटिल एवं कठिन रोग मामलों में उल्लेखनीय सफलता के लिए प्रदान किया गया। वे विशेष रूप से ऐसे रोगों के उपचार के लिए जाने जाते हैं, जिन्हें अन्य चिकित्सा पद्धतियों में जटिल या असाध्य माना जाता है। डॉ. अग्रवाल को इससे पूर्व भी अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाज़ा जा चुका है। उन्हें उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक एवं मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. लालजी टंडन द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही उन्हें “लाइफटाइम अचीवमेंट इन होम्योपैथी” पुरस्कार भी प्राप्त हुआ, जो उन्हें बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर एवं प्रसिद्ध टीवी एंकर व अभिनेत्री मंदिरा बेदी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय डॉ. रजनीश अग्रवाल को देश-विदेश के विभिन्न मंचों पर सम्मान प्राप्त हुआ है, जिससे भारतीय होम्योपैथी को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है।