आगरालीक्स…जरूरी खबर, आगरा के एमजी रोड से क्षेत्रीय बजाजा कमेटी की सेवाएं डेढ़ साल के लिए बंद. नया भवन बनेगा. ताजगंज विद्युत शवदाह गृह से मिलेंगी सेवाएं. रावतपाड़ा से भी मिलेगा अंतिम संस्कार का सामान
आगरा कालेज (महिला विंग के सामने) स्थित बजाजा सेवा सदन से श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा संचालित सभी सेवां अब एम जी रोड कार्यालय पर उपलब्ध नहीं होगीं। रविवार 18 जनवरी 2026 से निशुल्क भोजन सेवा को छोड़कर बाकी सभी सेवाऐं अब विद्युत मोक्षधाम (लाल किले के पास, ताजगंज) पर उपलब्ध होगी। 18 महीने के लिए यहां नये भवन का निर्माण कार्य किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल व राजीव अग्रवाल ने दी।
उन्होंने बताया कि बजाजा सेवा सदन का पुनःनिर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है तथा समाज को क्षेत्र बजाजा कमेटी की सेवाऐं सुचारू रूप से मिलती रहे, इसी भावना व उद्देश्य से यह अस्थाई व्यवस्था थोड़े समय के लिए की जा रही है. हालांकि खालसा गली रावतपाड़ा स्थित मुख्य कार्यालय की सेवाऐं जैसे कफन सामग्री,आयुर्वेदिक औषधालय, बर्तन आदि सेवाऐं यथावत उपलब्ध रहेगी। 9319809451,9359555111कमेटी के सेवा नम्बर है। मुख्य कार्यालय के फोन नं 0562-2466203,9319053279 है।