Sunday , 8 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Local News: State Tax Departments share information on GST reforms and schemes…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Local News: State Tax Departments share information on GST reforms and schemes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में व्यापारियों की समस्याओं पर राज्य कर विभाग ने जीएसटी सुधारों और योजनाओं को की दी जानकारी. मंडलायुक्त बोले—आम आदमी को राहत देगा करों का सरलीकरण

राज्य कर विभाग की ओर से शनिवार को जयपुर हाउस स्थित सभागार में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता राज्य कर अपर आयुक्त पंकज गांधी ने की. मुख्य अतिथि मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह रहे. विभाग की प्राथमिकता राजस्व संग्रह के साथ-साथ प्रदेश के व्यापारियों को जीएसटी की विधिक व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक करने एवं इसके क्रियान्वन में आ रही समस्याओं का समाधान हेतु, व्यापारिक गतिविधियों के प्रोत्साहन, पंजीयन बेस एवं राजस्व वृद्धि तथा स्थानीय स्तर पर जीएसटी 2.0 सुधारों के प्रति जागरूकता हेतु उद्यमियों, करदाताओं एवं अन्य स्टेक होल्डर्स के साथ संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया.

मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा सरकार के कल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डाला गया. उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गो के कल्याण के प्रति संकल्पित है तथा जीएसटी सुधारों से अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहती है. करों का सरलीकरण न केवल आम आदमी को राहत पहुँचायेगा, अपितु करों के आधार में भी वृद्धि करेगा, जिससे राज्य व केन्द्र सरकारों को अधिकाधिक राजस्व की प्राप्ति होगी. राज्य कर विभाग के जोनल अपर आयुक्त पंकज गांधी ने उपस्थित व्यापारियों एवं अतिथियों का स्वागत किया तथा जीएसटी. सुधारों के क्रम में महत्वपूर्ण जानकारियों देते हुए बताया कि मुख्यतः 5, 12, 18 व 28 प्रतिशत की कर दरों के चार स्लैब की व्यवस्था को 5 व 12 प्रतिशत की दो करों की व्यवस्था में परिवर्तित किया गया है तथा आम जीवन से अनेक वस्तुओं को करमुक्त किया गया है. जिसका उद्देश्य है कि आम आदमी को राहत मिले तथा श्रम प्रधान उद्यमों को प्रतिस्पर्धी बनाया जाय.

संयुक्त आयुक्त प्रमोद कुमार दुबे एवं सहायक आयुक्त आलोक कुमार यादव द्वारा जी.एस.टी. प्रावधानों पर पावर पाइन्ट प्रस्तुति की गयी तथा किये गये बदलावों से व्यापारियों को अवगत कराया गया. राज्य कर मुख्यालय लखनऊ से पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित संयुक्त आयुक्त आरती द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें सरकार तक पहुँचाने का आश्वासन दिया गया. अपर आयुक्त अंजनी कुमार अग्रवाल, संयुक्त आयुक्त प्रमोद कुमार दुबे व बी०डी० शुक्ला द्वारा प्रवर्तन एवं अन्य से संबंधित उठाई गयी समस्याओं पर विभाग की तरफ से पक्ष रखा गया. संवाद कार्यक्रम में जनपद के व्यापार संगठनों के पदाधिकारी, अधिवक्ता, चार्टड एकाउटेन्ट एवं बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Seven snakes emerged from a temple under construction in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बन रहे एक मंदिर से एक साथ निकले सात सांप....

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Human Rights Commission takes strict action: Heavy vehicles banned in the city, NHAI given a 3-week ultimatum…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 400 करोड़ का उत्तरी बाईपास बना, फिर भी शहर से...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: A family on a motorcycle was injured in a collision with a truck on the Jaipur highway….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जयपुर हाइवे पर एक्सीडेंट. ट्रोले ने बाइक सवार पति—पत्नी और...

टॉप न्यूज़यूपी न्यूज

Agra Video News: Schools have been asked to stop mobile-based learning for children up to Class 5…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए स्कूलों द्वारा मोबाइल...

error: Content is protected !!