आगरालीक्स…Agra Local News: आगरा में पार्किंग की समस्या को देखते हुए नक्शा पास कराने के लिए स्टेक पार्किंग की पूरी लागत जमानत राशि के रूप में जमा करनी होगी। एडीए की सख्ती से एमजी रोड, कमला नगर के साथ ही प्रमुख मार्गों पर शोरूम, होटल, रेस्टोरेंट में पार्किंग अनिवार्य हो जाएगी। ( Agra Local News: Stack Parking cost deposit in ADA as bail Money for commercial construction )
आगरा में पार्किंग एक बड़ी समस्या बन चुकी है। एमजी रोड के साथ ही अन्य प्रमुख मार्गों पर बन रहे शोरूम, होटल और रेस्टोरेंट में पार्किंग न होने से वाहनों को सड़क पर खड़ा करना पड़ रहा है इससे जाम लगता है। ऐसे में नए भवन निर्माण की उपविधि में स्टेक पार्किंग को भी शामिल किया गया है।
स्टेक पार्किंग की लागत जमानत राशि के रूप में करनी होगी जमा
नई भवन निर्माण की उपविधि में प्रमुख मार्गों पर शोरूम, होटल, रेस्टोरेंट के निर्माण के लिए स्टेक पार्किंग अनिवार्य की गई है, यह हाइड्रोलिक पार्किंग होती है और कम जगह पर ज्यादा वाहन खड़े हो सकते हैं। निर्माण के लिए नक्शा पास कराते समय स्टेक पार्किंग का शुल्क जमानत राशि के रूप में जमा करना होगा, निर्माण पूरा होने के बाद कम्प्लीशन सर्टिफिकेट में देखा जाएगा कि स्टेक पार्किंग बनी है या नहीं, पार्किंग न बनाने पर जमानत राशि जब्त करने के साथ ही ध्वस्तीकरण की भी कार्रवाई की जा सकेगी। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली का मीडिया से कहना है कि कोई भी व्यावसायिक बिल्डिंग बिना स्टेक पार्किंग के नहीं बनेगी।