आगरालीक्स…आगरा में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. तेज धूप करा रही गर्मी महसूस. दो दिन बारिश के भी बन रहे आसार..जानें मौसम का अपडेट
आगरा में मौसम बदलाव की ओर है. दिन में जहां तेज धूप निकल रही है, जिससे गर्मी महसूस हो रही है तो वहीं सुबह और रात को अभी हल्की सर्दी है. इसका असर तापमान पर हो रहा है. शनिवार को दिन में निकली तेज धूप के कारण आगरा का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.आगरा में मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताए हैं. 17 और 18 फरवरी को आगरा में बूंदाबांदी हो सकती है. हालांकि इससे तापमान पर कोई खासा असर नहीं होगा.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 14/02/26) 29.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 14/02/26) 11.3
Departure from Normal(oC) 0.9