आगरालीक्स…ताजमहल पर फहराया तिरंगा. राष्ट्रगान गाने का भी दावा…देखें वीडियो
आगरा में गणतंत्र दिवस पर ताजमहल पर तिंरगा झंडा फहराया गया है. अखिल भारत हिंदू महासभा ने दावा किया है कि उन्होंने मुख्य मकबरे पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान भी किया है. इसका वीडियो भी सामने आया है.
संगठन का कहना है कि वर्ष 1632 में ताजमहल निर्माण के बाद 2026 में पहली बार मुख्य मकबरे पर तिरंगा फहराया गया है. इस दौरान शहर महामंत्री नंदू कुमार और मंडल महामंत्री नितेश भारद्वाज मौजूद रहे. राष्ट्रीय ध्वज व राष्ट्रगान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया. शहर अध्यक्ष विशाल कुमार, जिला अध्यक्ष मीरा राठौर व मंडल अध्यक्ष मनीष पंडित ने जिम्मेदारी ली.