आगरालीक्स…आगरा में दो दोस्तों की एक्सीडेंट में मौत. शादी में जा रहे थे बाइक से. कार की चपेट में आकर हुआ दर्दनाक हादसा
आगरा में दो दोस्तों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हुई है. दोनों बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. फतेहाबाद रोड पर एक कार की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इधर दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.पुलिस के अनुसार मंगलवार रात नौ बजे आगरा फतेहाबाद मार्ग पर पुलिया के पास बाइक और कार की टक्कर हो गई. इसमें दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों के नाम मनीष पुत्र रामेश्वर कुशवाह और ज्ञानी पुत्र भगवान सिंह थे जो कि शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा जहां जांच के बाद दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया है.