आगरालीक्स… आगरा में कोरोना को लॉक डाउन से ही कंट्रोल कर सकते हैं, ऐसे में पुलिस ने सख्ती कर दी है, घर में रहने के लिए कहा जा रहा है। बाहर निकलने पर चालान और मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
कोरोना के केस लगातार बढ रहे हैं, शनिवार को 10 नए केस आने से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 358 पहुंच गई है। कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉक डाउन में सख्ती की गई है। बेवजह घर से बाहर निकलने पर चालान किए जा रहे हैं, साथ ही मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
मास्क अनिवार्य, होगी कार्रवाई
आवश्यक कार्य से बाहर निकलने वालों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिए गए हैं, मास्क पहनकर ना आने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने सख्ती कर दी है।
लॉक डाउन का पालन करने की अपील, कम हुई संख्या
डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि पिछले तीन दिनों में कोरोना के केस में कमी आई है, इसके लिए लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने की जरूरत है, आगरावासी आगे आएं और सहयोग करें, जिससे कोरोना को मात दी जा सके।
आगरा में शनिवार सुबह कोरोना के 10 नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 358 पहुंच गई है। ऐसे में लॉक डाउन 2. 0 को लेकर सख्ती की गई है। हॉट स्पॉट एरिया में लोगों को घर से बाहर ना निकलने के लिए कहा जा रहा है। मेडिकल स्टोर खोले गए हैं, सब्जी और दूध की सप्लाई की जा रही है, सुबह सब्जी विक्रेता कॉलोनियों में गए और मास्क, ग्लब्स पहनकर सब्जी की बिक्री की। पूर्व की तरह से ही लॉक डाउन रहेगा, होम डिलीवरी की जाएगी लेकिन दुकानें नहीं खुलेंगी।