आगरालीक्स… आगरा में 24 घंटे बाद लोकसभा और आगरा उत्तर उपचुनाव का रुझान आने लगेगा, सीसीटीवी लगाने के साथ सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए हैं। जाने किस तरह से आएंगे नतीजे।
आगरा और फतेहपुरसीकरी के नौ विस क्षेत्र और आगरा उत्तर के उपचुनाव का स्ट्रांगरूम गुरुवार सुबह सात बजे खुलेगा।
मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी।
सुबह साढ़े आठ बजे ईवीएम के मतों की गिनती शुरू होगी।
प्रत्येक प्रत्याशी हर टेबल के लिए दो एजेंट नियुक्त कर सकता है, लेकिन मतगणना हाल में एक ही एजेंट को प्रवेश मिलेगा।
मतगणना के लिए 14 टेबल का इस्तेमाल किया जाएगा। एक टेबल टेबुलेशन के लिए होगी, जबकि आरओ टेबल पर पोस्टल बैलेट की गणना होगी।
वीवीपैट की पर्चियों का चयन लाटरी से होगा। लॉटरी से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच बूथ चयनित किए जाएंगे।
आगरा और फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र को मिलाकर 50 बूथों की पर्चियों की गिनती होगी। फिर ईवीएम के मतों से मिलान किया जाएगा।
फाइल फोटो