Agra Loksabha Election 2024 : Congress Distt & City President change #agra
आगरालीक्स..(Loksabha Election 2024 ) …लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के शहर और जिलाध्यक्ष हटाए गए। आगरा में प्रियंका गांधी के रोड शो की मांग।
लोकसभा चुनाव में सपा कांग्रेस के गठबंधन में फतेहपुर सीकरी सीट कांग्रेस को मिली है। कांग्रेस ने रामनाथ सिकरवार को प्रत्याशी घोषित किया है, आगरा सीट सपा के खाते में है। चुनाव के बीच में कांग्रेस ने संगठन में बदलाव किया है।
जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष बदले
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू और शहर अध्यक्ष देवेंद्र चिल्लू को हटा दिया है। अब जिलाध्यक्ष अरुण शर्मा बनाए गए हैं और अमित दिवाकर को शहर अध्यक्ष बनाया गया है।
प्रियंका गांधी के रोड शो की मांग
फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार चुनाव लड़ रहे हैं, यहां प्रियंका गांधी के रोड शो की मांग है, राहुल गांधी भले ही नहीं आएं लेकिन प्रियंका गांधी का रोड शो कराने की मांग की गई है।