आगरालीक्स… आगरा में लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के सोशल मीडिया एकाउंट पर किए जा रहे खर्च और शब्दों के इस्तेमाल पर भी नजर रखी जा रही है।
अपर जिलाधिकारी(नगर)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार ने अवगत कराया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु प्रत्याशियों द्वारा निर्वाचन अभियान में सोशल मीडिया के इस्तेमाल किये जाने के सम्बन्ध में निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किये हैं, जिसके द्वारा आयोग ने विज्ञापनों को कैरी करने के लिए इंटरनेट कंपनियों और वेबसाइटों को किए गए भुगतान के साथ-साथ विषय-वस्तु के रचनात्मक विकास पर होने वाले प्रचार सम्बन्धी प्रचालनात्मक व्यय, ऐसे अभ्यर्थियों और राजनीतिक दलों द्वारा अपने सोशल मीडिया एकाउन्ट्स को बनाए रखने के लिए नियोजित कामगारों की टीम को दिए गए वेतनों और मजदूरियों पर प्रचालनात्मक व्यय, आदि सम्मिलित होंगे।
बल्क एसएमएस से भी चुड़ेगा चुनाव का खर्चा
सोशल मीडिया वेबसाइटों सहित इंटरनेट के माध्यम से किए जाने वाले प्रचार के साथ ही अन्य माध्यम यथा बल्क एस0एम0एस0 एवं वाइस काल इत्यादि द्वारा किये गये प्रचार पर होने वाले व्यय को भी प्रत्याशी के निर्वाचन व्यय में जोड़ा जायेगा। उन्होंने आमजन से अपील कि है कि यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा एसएमएस या वाइस कॉल के माध्यम से अपना प्रचार किया जाता पाया जाए तो उसकी सूचना सोशल मीडिया एक्सपर्ट श्री विकास कुमार मो0नं0-7078251431 पर सूचित कर सकते हैं। इसके साथ ही यदि अभ्यर्थी कोई सामग्री आम जनता में बटवाता है और उस सामग्री पर अभ्यर्थी का नाम छापा हो तो उसकी भी सूचना उक्त नम्बर पर दी जा सकती है।