आगरालीक्स….. आगरा में पूर्व मंत्री उदयभान सिंह के नाती द्वारा युवती और उनके जूता कारोबारी पिता को कार से कुचलने का मामला गर्माया। युवती ने किया टवीट, क्या सीएम नहीं चलवाएंगे बुलडोजर। समाज की बैठक।
आगरा में 15 अप्रैल को शाहगंज में घर के बाहर जूता कारोबारी और उनकी बेटी को कार से कुचलने की कोशिश की गई थी, इस मामले में हंगामा होने के बाद पूर्व मंत्री के नाते दिव्यांश चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नाती दिव्यांश चौधरी को अरेस्ट भी नहीं किया गया है।
प्रेसवार्ता करने पर युवती ने किया टवीट
इस मामले में पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने प्रेसवार्ता की थी, इसमें युवती पर गंभीर आरोप लगाने के साथ ही युवती के फोटो और तथाकथित चैट सार्वजनिक की थी, इसके बाद से मामला गर्मा गया है।
युवती ने किया टवीट
इस मामले में पूर्व मंत्री उदयभान सिंह, उनके बड़े बेटे द्वारा युवती के चरित्र हनन करने पर कार्रवाई करने की मांग के साथ दिव्यांशी चौधरी को अरेस्ट करने के लिए युवती ने वीडियो टवीट किया है। इसमें कहा है कि क्या पूर्व मंत्री भाजपा के हैं इसलिए बुलडोजर नहीं चलेगा, कोई कार्रवाई नहीं होगी।
आज बुलाई समाज की बैठक
इस मामले में जूता कारोबारी ने बुधवार को अपने समाज की बैठक बुलाई है, पंजाबी समाज के लोगों को महाजन भवन, जयपुर हाउस (माधव भवन के बराबर में) को बुलाया है। इस मामले में समाज के लोग बैठक करेंगे।