आगरालीक्स ..आगरा के एडीजी अजय आनंद और एसएसपी बबलू कुमार को गणतंत्र दिवस पर डीजी प्लेटिनम मेडल से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, आगरा के तीन पुलिसकर्मियों को गोल्ड व एडीजी की स्टाफ ऑफिसर मनीषा सिंह समेत 12 को सिल्वर मेडल दिए जाएंगे।
गुरुवार को गणतंत्र दिवस पर पुलिस महानिदेशक (डीजी) मेडल की सूची जारी की गई। आगरा के एडीजी अजय आनंद और एसएसपी बबलू कुमार को सर्वश्रेष्ठ पदक प्लेटिनम दिए जाएंगे। एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित, सर्विलांस में तैनात कांस्टेबल प्रशांत सिंह और कांस्टेबल अजीत को गोल्ड मेडल मिलेगा। एडीजी की स्टाफ ऑफिसर मनीषा सिंह, सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर शिव प्रकाश सोनकर, इंस्पेक्टर लिपिक नरेंद्र कुमार गौतम, एसआइ सुनील तोमर और एसटीएफ के एसआइ मानवेंद्र सिंह, कांस्टेबल अंकित गुप्ता को सिल्वर मेडल दिए जाने की घोषणा हुई है। इनके अलावा हेड कांस्टेबल अरुण कुमार, कांस्टेबल करनवीर, कांस्टेबल विवेक कुमार, कांस्टेबल विजय सिंह और कांस्टेबल जितेंद्र बाबू को भी सिल्वर मेडल मिलेगा।
एसओजी प्रभारी और सर्विलांस के दो कांस्टेबल को मिलेगा डीजी गोल्ड मेडल
एडीजी की स्टाफ ऑफिसर और 12 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सिल्वर मेडल
एडीजी अजय आनंद ’
एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित
कां. विवेक सिंह ’
एसएसपी बबलू कुमार ’
एसआइ सुनील तोमर ’
कां. विवेक सिंह ’
एडिशनल एसपी मनीषा सिंह ’
एसआइ मानवेंद्र सिंह ’
इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ’
इं. शिव प्रकाश सोनकर ’
कां.प्रशांत सिंह ’ सभी फोटो विभाग द्वारा उपलब्ध