आगरालीक्स… आगरा का मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव अपनी पत्नी के साथ होटल में ठहरा,सुबह खुद ही थाने पहुंच गया, होटल का कमरा नंबर 306 का गेट खोलते ही पुलिस भी हैरान है। होटल के कमरे में बेड पर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की पत्नी का शव पडा हुआ था, हत्या के पीछे के कारण जानने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है। अवैध संंबंध के साथ ही एक साल से चले आ रहे विवाद को लेकर पूछताछ की जा रही है।
आगरा के ताजगंज गोबर चौकी चौकी निवासी संजीव उर्फ संजू पुत्र मानपाल एक कंपनी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव है, उसकी शादी ममता निवासी गांव बढ़ारी वैश्य जनपद कासगंज के साथ हुई थी। उसकी एक बेटी और एक बेटा है, पत्नी काफी दिन से मायके में रह रही थी। बुधवार को संजीव एटा पहुंचा, उसने पत्नी को फोन कर होटल में आने के लिए कहा, जिससे विवाद खत्म हो जाए और वह पत्नी सहित बच्चों को अपने साथ रख सके। इस पर संजीव की पत्नी ममता आ गई।
होटल का कमरा नंबर 306
संजीव अपनी पत्नी ममता के साथ होटल राधेश्याम, एटा के कमरा नंबर 306 में ठहरा हुआ था, रात में पति पत्नी ने साथ में खाना खाया। सुबह संजीव खुद ही थाने पर पहुंच गया और पुलिस से कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस कर्मी भी मामला नहीं समझ सके, उससे पूछताछ की गई तो संजीव ने बताया कि पत्नी का शव होटल के कमरे में है।
कमरा खुलते ही उड गए होश
पुलिस अपने साथ संजीव को लेकर होटल राधेश्याम पहुंची, पुलिस ने जैसे ही होटल का कमरा नंबर 306 खोला होश उड गए। होटल के कमरे में संजीव की पत्नी ममता का शव बेड पर पडा हुआ था। संजीव ने पुलिस को बताया कि उसने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी, पत्नी की हत्या करने का उसे कोई दुख नहीं था।
पुलिस कर रही पूछताछ
ममता के दो बच्चे हैं, बेटी 10 साल की है और एक छोटा बेटा है। आखिर संजीव ने पत्नी की हत्या क्यों की, दोनों के बीच एक साल से विवाद चल रहा था। ममता के परिजनों का कहना है कि संजीव पहले भी ममता की हत्या की कोशिश कर चुका है।