आगरालीक्स… शिरडी सांई बाबा की मूल चरण पादुकाएं आगरा आ चुकी हैं, आप आज 28 और कल यानी 29 जून को सांई बाबा की चरण पादुकाओं के दर्शन कर सकते हैं। शिरडी में चल रहे शताब्दी महोत्सव में देश भर में शिरडी के सांई बाबा की चरण पादुकाए दर्शन के लिए जा रही हैं।
शिरडीं से सांई बाबा की मूल चरण पादुकाएं प्लेन से दिल्ली पहुंची, वहां से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए रात को आगरा पहुंच गई। यहां शिरडी सांई बाबा की चरण पादुकाओं का स्वागत किया गया, चरण पादुकाओं के दर्शन कर श्रदालु थिरकने लगे, देर रात तक कीर्तन और सांई बाबा के गीतों पर श्रदधालुओं नाचते रहे।
दो दिन कर सकेंगे दर्शन
शिरडी सांई बाबा की मूल चरण पादुकाओं को होली पब्लिक स्कूल में दर्शन के लिए रखा गया है, यहां 28 और 29 जून को चरण पादुकाओं के दर्शन किए जा सकेंगे। इसके बाद चरण पादुकाएं दूसरी जगह चली जाएंगी। सुबह से ही शिरडी सांई बाबा की चरण पादुकाओं के दर्शन के लिए सुबह से ही भीड लगी रही।