आगरालीक्स.. आगरा मेट्रो के ट्रैक ब्लास्टलेस होंगे, पहले काॅरीडोर में तीन मेट्रो स्टेशन का काम चल रहा है। क्या है प्रगति और कब तक बन जाएंगे स्टेशन।
आगरा मेट्रो का पहला काॅरीडोर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक बन रहा है। पहले चरण में आगरा मेट्रो के तीन स्टेशन बनाए जा रहे हैं। ताजमहल पूर्वी गेट, बसई और फतेहाबाद रोड पर मेट्रो स्टेशन बन रहा है। इसके लिए पाइल बिछाए जा रहे हैं, 44 पाइल बिछाए जा चुके हैं। फतेहाबाद रोड मेट्रो स्टेशन का काम अभी शुरू हुआ है।
ब्लास्टट्रैक के लिए हुए टेंडर
आगरा मेट्रो की पटरी गिटटी रहित होगीए इसके लिए 530 करोड के टेंडर निकाले गए हैंए तकनीकी जांच के बाद छह कंपनियों के टेंडर पास हो गए हैं। इसमें से सबसे कम लागत पर ट्रैक निर्माण करने वाली कंपनी को ठेका दिया जाएगा।इसमें से सबसे कम लागत पर ट्रैक निर्माण करने वाली कंपनी को ठेका दिया जाएगा।
आगरा में 8379 करोड से मेट्रो चलनी हैए इसके लिए ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा और आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक दो कॉरीडोर बनाए जाने हैं। इन कॉरीडोर को ब्लास्टलेस यानी गिटटी रहित बनाया जाएगाए इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
टेक्निकल बिड में 6 कंपनी पास
आगरा मेट्रो के ब्लास्टलेस ट्रैक के लिए हुई टेक्निकल बिड में छह कंपनियां पास हो गईं हैं। इसमें से जिस फर्म ने सबसे कम बोली लगाई होगी उसे काम दिया जाएगा।
48 महीने में बेस करना है तैयार
ब्लास्टलेस ट्र्रेक का काम जिस कंपनी को मिलेगा उसे 48 महीने में बेस तैयार करना है। ब्लास्टलेस ट्रैक में कांक्रीट का स्लैब डाला जाता हैए यह बेस कभी टूटता नहीं है।