आगरालीक्स.. आगरा में लाॅकडाउन में लाॅकडाउन उल्लंघन में 6600 मुकदमे दर्ज किए गए, इन सभी के मुकदमे वापस लिए जाएंगे, यूपी में कारोबारियों पर दर्ज किए गए लाॅकडाउन उल्लंघन के मामले वापस लिए जा रहे हैं। कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने आदेश जारी कर दिए हैं।
आगरा में मार्च में लाॅकडाउन लगा। लाॅकडाउन में बाहर निकलने वाले और भीड में खडे होने वालों पर लाॅकडाउन उल्लंघन के मुकदमे दर्ज किए गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने 6600 लाॅकडाउन उल्लंघन के मुकदमे दर्ज किए। अब ये मुकदमे वापस लिए जाएंगे।
कानून मंत्री ने दिए आदेश
कानून मंत्री ब्रजेश पाठक से व्यापारियों से लाॅकडाउन में दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की मांग की थी। इस पर कानून मंत्री ने आदेश जारी कर दिए हैं। अब लाॅकडाउन में कारोबारियों पर जो मुकदमे दर्ज हुए थे, वे वापस लिए जाएंगे। आगरा में लाॅकडाउन में दर्ज हुए मुकदमों में चार्जशीट भी लगा दी है।