Monday , 9 November 2026
Home आगरा Agra Metro: Celebrate birthday and anniversary in Agra Metro for just Rs 500…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Metro: Celebrate birthday and anniversary in Agra Metro for just Rs 500…#agranews

320

आगरालीक्स…क्या आप भी आगरा मेट्रो में सेलिब्रेट करना चाहते हैं बर्थडे या वेडिंग एनिवर्सिरी. जानिए क्या है पूरी प्रकिया, फीस और नियम

आगरा में मेट्रो शुरू हो चुकी है. इसके साथ ही मेट्रो के अंदर लोगों को कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं, जैसे ​बर्थडे, किटी पार्टी, प्री वेडिंग शूट, टूरिस्ट ग्रुप, म्यूजिक शो, प्रदर्शनी, एजुकेशनल ट्रिप जैसी सुविधाएं भी दी जा रही है. इन सबके लिए लोग या तो आगरा मेट्रो के किसी भी स्टेशन पर जाकर संपर्क कर सकते हैं या फिर agrametropr@gmail.com पर जाकर संपर्क किया जा सकता है.

आगरा मेट्रो में बर्थडे सेलिब्रेट करने की प्रक्रिया
आगरा मेट्रो के उप महाप्रबंधक जनसंपर्क पंचानन मिश्रा ने बताया कि अगर आप भी आगरा मेट्रो में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कम से कम तीन दिन पहले सूचित करना होगा. बर्थडे सेलिब्रेशन की फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है. इसके अलावा यह जानकारी भी पहले देनी होगी कि कुल कितने लोग समारोह में शामिल होंगे. इस फीस के तहत मेट्रो के एक कोच में बैलून्स आदि की डेकोरेशन की जाएगी. ​500 रुपये फीस के अलावा अगर आप अपने साथ जितने भी लोग सेलिब्रेशन के लिए ले जा रहे हैं, उन सभी की टिकट लगेगी. चलती ट्रेन में बर्थडे सेलिब्रेट किया जाएगा. बर्थडे में 60 से अधिक व्यक्तियों को साथ ले जाने पर आपको पूरा कोच उपलब्ध कराया जा सकता है. अगर आप 10—15 लोग ही अपने साथ ले जाना चाहते हैं तो इसके लिए ट्रेन कोच के अंदर एक निर्धारित जगह बना दी जाएगी जिसमें आप बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे. उस स्थान पर किसी अन्य को नहीं आने दिया जाएगा. नियम के तहत मेट्रो रेल के अंदर आप केक, कोल्ड ड्रिंक्स व पानी के आलवा अन्य सामान साथ नहीं रख सकेंगे. चूंकि मेट्रो ट्रेनों के अंदर खाने पीने की चीजों की अनुमति नहीं है लेकिन परिवार के सदस्यों और दोस्तों को केक के साथ फोटो खींचने की अनुमति दी जाएगी. केक काटना और खाना मेट्रो परिसर में निर्दिष्ट स्थानों पर किया जा सकता है.

आगरा मेट्रो के उप महाप्रबंधक जनसंपर्क पंचानन मिश्रा ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति पूरा कोच बुक कराना चाहता है तो यह सुविधा भी मिलेगी. इसकी जानकारी सप्ताहभर पहले देनी होगी. इसके अलावा प्री वेडिंग शूट के लिए 10 हजार रुपये फीस रखी गई है जो कि 4 घंटे के लिए होगा. इन चार घंटों में शूटिंग की जा सकती है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Sanjay Place most Polluted Area of Agra on Deepawali

आगरालीक्स आगरा में छह घंटे तक लगातार चले बम पटाखे, एक्यूआई 200...

बिगलीक्स

Agra News: Weather forecast for 9th November 2026

आगरालीक्स आगरा में सुबह ठंडी हवा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।आगरा में...

आगरा

Diwali 2026: Know the auspicious time of Laxmi-Ganesh Pujan

आगरालीक्स...दिवाली पर लक्ष्मी—गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त जानें. घर और आफिसों के...

आगरा

Obituaries of Agra on 8th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!