आगरालीक्स.. आगरा में 8286 करोड से मेट्रो और सिविल एन्क्लेव, एयरपोर्ट को तैयार करने में देरी ना की जाए, सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा मंडल की समीक्षा बैठक करते हुए कहा है कि आगरा में जो भी प्रोजेक्ट चल रहे हैं वे समय से पूरे कर लिए जाएं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगरा मंडल की समीक्षा बैठक की, उन्होंने कहा कि आगरा मेट्रो के काम पर तेज गति से किया जाए, जिससे 8286 करोड का आगरा मेट्रो का प्रोजेक्ट निर्धारित समय में पूरा किया जा सके। इसके साथ ही आगरा में सिविल एन्क्लेव के काम को भी समय से पूरा करने के लिए कहा है। उन्होंने स्मार्ट सिटी के काम की गति को सराहा, पेयजल और सीवर के काम में कोताही ना बरतने के लिए कहा।

अभी मेट्रो यार्ड तक नहीं बने
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो का काम समय से पूरा करने के लिए कहा है लेकिन अभी तक आगरा में मेट्रो यार्ड तक नहीं बने हैं, यहां दो कॉरीडोर बनने हैं, एक कॉरीडोर सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक है तो दूसरा कॉरीडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक है।