आगरालीक्स…हो गया फाइनल, आगरा मे मेट्रो का सफर सिकंदरा तक इस महीने से हो जाएगा शुरू. आईएसबीटी तक काम लगभग पूरा, अब गुरुद्वारा गुरु ताल से सिकंदरा के बीच अब तेजी से चलेगा काम…
आगरा मे मेट्रो का काम इस समय तेजी से चल रहा है. पहले कॉरिडोर ताज पूर्वी गेट से लेकर सिकंदरा तक होना है. इसमें जहां बिजलीघर स्थित मनकामेश्वर तक मेट्रो इस समय चल रही है तो वहीं इसके आगे के चार स्टेशन आरबीएस तक अंडरग्राउंड हैं जो कि लगभग पूरे हो चुके हैं. आरबीएस से आईएसबीटी, गुरुद्वारा और सिकंदरा स्टेशन ऐलिवेटेड हैं जिनमें आईएसबीटी तक स्टेशन का काम लगभग पूरा हो गया है. यूपीएसआरसी का कहना है कि 10 महीने यानी मार्च 2026 तक सिकंदरा तक इस कॉरिडोर को पूरा कर लिया जाएगा और ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा स्टेशन तक मेट्रो संचालित कर दी जाएगी.
आगरा के पहले कॉरिडोर में इस समय छह स्टेशनों के बीच मेट्रो चल रही है. ताज पूर्वी गेट से बिजलीघर तक तीन ऐलिवेटेड स्टेशन हैं तो वहीं तीन अंडरग्राउंड. इनमें ताजमहल, आगरा फोर्ट और बिजलीघर पर श्रीमनकामेश्वर स्टेशन अंडरग्राउंड हैं तो वहीं फतेहाबाद रोड, बसई और ताज पूर्वी गेट पर ऐलिवेटेड स्टेशन है.
अगले चार स्टेशनों के बीच काम लगभग पूरा
बिजलीघर से आरबीएस कॉलेज तक चार अंडरग्राउंड स्टेशन बनाए जा रहे हैं. इनका काम लगभग पूरा हो गया है. बिजलीघर पर रेलवे ट्रैक के नीचे अंडरग्राउंड के पास ही काम रुका है, बाकी सभी स्टेशनेां पर 80 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है. जो चार अंडरग्राउंड स्टेशन हैं उनमें एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीए कॉलेज हैं. जल्द ही इन स्टेशनों के बीच ट्रैक बिछाने का काम पूरा किया जाएगा. अगस्त तक इन चारों स्टेशनों के बीच भी मेट्रो चलने की संभावना है.
आरबीएस से आगे के तीन स्टेशन आईएसबीटी, गुरुद्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन ऐलिवटेड हैं. इनमें आईएसबीटी तक मेट्रो के पिलर लगभग लग चुके हैं और यहां बस स्टेशन बनाना बाकी रह गया है. वहीं हाइवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल पर भी बैरिकेडिंग शुरू कर दी गई है. यूपीएमआरसी का कहना है कि मार्च 2026 तक इस पूरे कॉरिडोर को पूरा कर लिया जाएगा और मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा.

एमजी रोड पर भी काम तेजी पर
वहीं आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर पर भी काम तेजी से चल रहा है. आगरा कैंट से एमजी रोड और फिर हाइवे होते हुए यह कॉरिडोर कालिंदी विहार तक प्रस्तावित है. इस पूरे रूट पर मेट्रो ऐलिवेटेड चलेगी और कुल 14 स्टेशन बनेंगे. आगरा के एमजी रोड पर मेट्रो का अंतिम स्टेशन दीवानी चौराहे पर बनेगा. यहां से मेट्रो भगवान टाकीज फ्लाईओवर को क्रॉस करके अबुउलाह दरगाह वाले रोड पर आएगी और फिर सुल्तानगंज की पुलिया के आगे से टर्न होकर लंगड़े की चौकी वाले रूट पर पहुंच जाएगी. यहां कमला नगर स्टेशन बनेगा. इसके बाद मेट्रो इसी रूट पर चलेगी और आगे चलकर रामबाग होते हुए कालिंदी विहार तक चलेगी. सीएम योगी ने इस रूट को 2026 तक पूरा करने के आदेश दिए हैं.