आगरालीक्स..आगरा में होनी थी गांजे की सप्लाई. ओडिशा से केले के पत्तों के नीचे छुपाकर लाया जा रहा था डेढ़ करोड़ रुपये का गांजा, पुलिस ने तीन तस्कर किए अरेस्ट
आगरा कमिश्नरेट को नशे की खेप लाने वाले बदमाशों को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है. आगरा में केले के पत्तों के नीचे छुपपाकर लाई जा रही गांजा की खेप पकड़ी गई है. पुलिस ने तीन तस्करों को झरना नाले के पास से अरेस्ट किया है जिनके पास से छह प्लास्टिक के कट्टों में 191 किलो गांजा बरामद किया है. इसके अलावा एक इलेक्ट्रानिक तराजू भी बरामद किया हघ्ै.
आगरा और आसपास के जिलों में होनी थी सप्लाई
पकड़े गए तीनों तस्करों के नाम मोनू शर्मा निवासी धौलपुर, दीपू गोस्वामी निवासी मुरैना और प्रमोद गोस्वामी पुत्र रामपुरी गोस्वामी निवासी थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र आगरा हैं. पूछताछ में इन्होंने बताया कि ये लोग ओडिशा से सस्ते रेट में कुंतल के हिसाब से गांजा खरीदकर लाए हैं. पुलिस की नजरों से बचाने के लिए इसे ट्रक में केले के पत्तों के नीचे छुपाकर लाया जाता हे. मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और अलीगढ़ में इस गांजे की सप्लाई 10 हजार रुपये किलो के हिसाब से होनी थी.