आगरालीक्स…आगरा में भीषण गर्मी का दौर शुरू. 40 डिग्री पहुंचा आज का तापमान…14 मई से लू का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
आगरा में काले घने बादल, बारिश और तेज हवाओं से अभी तक लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली हुई थी लेकिन अब आगरा में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है. रविवार को सुबह से ही चमकीली धूप निकली और दोपहर में धूप का इतना तेज प्रभाव रहा कि एक पल भी धूप में ठहरना मुश्किल हो रहा था. शाम को भी गर्माहट बनी रही. ऐसे में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. दोपहर के समय अधिकतर बाजार भी खाली—खाली से नजर आए.40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा.
लू का अलर्ट
आगरा में माौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है. 14 मई से लू चलने की संभावना है और आगरा का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 11/05/25) 39.6
Departure from Normal(oC) -2.9
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 11/05/25) 25.3
Departure from Normal(oC) -0.1