आगरालीक्स.. आगरा की एमएलसी स्नातक सीट की घोषणा, सपा प्रत्याशी को हराकर भाजपा के डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह विजयी घोषित।
आगरा एमएलसी स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह को विजयी घोषित किया गया है। भाजपा प्रत्याशी डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह को 40070 वोट मिले हैं, उन्होंने निर्वतान एमएलसी स्नातक सपा के डॉ असीम यादव को हराया है। सपा के डॉ असीम यादव को 33975 वोट मिले हैं।