आगरालीक्स.. आगरा में आज जाम में फंस सकते हैं, खबर पढने के बाद निकलें, सीएम योगी आगरा आ रहे हैं, रूट डायवर्ट किया गया है।
8390 करोड के आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का सोमवार को शिलान्यास होगा, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली से आगरा मेट्रो का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे, यहां पीएसी मैदान में सीएम योगी आदित्यनाथ शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए रूट बाधित रह सकता है, सीएम योगी की फ्लीट के आगमन और प्रस्थान के समय यातायात बाधित रहेगा।
शिलान्यास कार्यक्रम
सुबह 10 .45 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे
सुबह 11 बजे शिलान्यास कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे
11 से 12 बजे पीएसी मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में पीएसी मैदान में शामिल होंगे
12 .45 बजे आगरा के खरिया एयरपोर्ट से लखनउ के लिए रवाना हो जाएंगे