आगरालीक्स.. आगरा में सीएम योगी पहुंचने वाले हैं, सर्किट हाउस और ताज व्यू तिराहा से आने वाले वाहन रोके, सडक पर खडे वाहनों को यातायात पुलिस ने उठाया.
आगरा मेट्रो के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, वहां से सीधे पीएसी मैदान कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे। ऐसे में सर्किट हाउस और ताज व्यू तिराहा की ओर आने वाले रास्तों वाहन रोक दिए गए हैं। कार्यक्रम खत्म होने तक इस रोड पर ट्रैफिक नहीं चलेगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम
सुबह 10 .45 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे
सुबह 11 बजे शिलान्यास कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे
11 से 12 बजे पीएसी मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में पीएसी मैदान में शामिल होंगे
12 .45 बजे आगरा के खरिया एयरपोर्ट से लखनउ के लिए रवाना हो जाएंगे
ये रूट हैं बंद
-अमर होटल की तरफ पीएसी के गेट नंबर पांच से अंदर सामुदायिक केंद्र एवं कार्यक्रम स्थल के पीछे वाहनों के पार्किंग रहेगी ।
-फूल सैय्यद मजार के पीछे गैराज की खाली जमीन पर पार्किंग रहेगी ।
-अमर होटल तिराहा से राजपुर चुंगी रोड के दोनों तरफ सिंगल पार्किंग ।
-पीएसी के पीछे हावर्ड प्लाजा से डीआइजी पीएसी कार्यालय, आवास, कमांड हाउस होते हुए पुरानी मंडी तक पार्किंग ।
-पुरानी मंडी से सर्किट हाउस होते हुए फूल सैय्यद तक का मार्ग आम जनता के लिए बंद किया गया है।
-पुरानी मंडी से होटल हावर्ड प्लाजा रोड।
यह की गई है पार्किंग व्यवस्था