आगरालीक्स.. यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में आगरा में तैनात दरोगा की मौत हो गई, उनके एक साथी घायल हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के फतेहाबाद थाने में तैनात बुलंदशहर के भटोला थाना निवासी रोबिन तेवतिया सोमवार को स्विफ्ट कार से आगरा से नोएडा जा रहेथे। मथुरा क्षेत्र में माइलस्टोन 66 पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी तरफ आ गई। दरोगा रोबिन तेवतिया और उनके साथी जितेंद्र को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, दरोगा रोबिन तेवतिया को डाक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।