आगरालीक्स ….आगरा में वीकएंड में ताजमहोत्सव में धमाल, गुरु रंधावा, राम आएंगे फेम स्वाति मिश्रा की प्रस्तुति, सूरसदन में कवि सम्मेलन में फ्री एंट्री। देखें आज के कार्यक्रम।
आगरा में वीकएंड पर शनिवार को ताजमहोत्सव में भीड़ उमड़ेगी। शनिवार को शिल्पग्राम में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के समय राम आएंगे गाना गाकर पहचान बनाने वाली स्वाति मिश्रा प्रस्तुति देंगी। इसके बाद धमाल मचाने के लिए गुरु रंधावा आएंगे, शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच से गुरु रंधावा युवाओं में जोश भरेंगे और मस्ती करेंगे।
कवि सम्मेलन में प्रवेश निशुल्क
अशोक कुमार चौबे, संयोजक कवि सम्मेलन, ताज महोत्सव समिति आगरा ने बताया कि शनिवार को रात 8.30 बजे से सूरसदन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। प्रवेश निशुल्क है। विनीत चैहान, मनवीर मधुर, कमलेश मौर्य, बागीश दिनकर, डाॅ. विष्णु सक्सेना, राजेश चेतन, डाॅ. रुचि चतुर्वेदी, नीलोत्पल म्रणाल, डाॅ. राजबहादुर राज, डाॅ. सौनरुपा विशाल, कु. आहुति प्रस्तति देंगी।