Monday , 3 March 2025
Home आगरा Agra Metro Update: Glimpses of historical architecture will be seen in Agra Metro station through eco friendly GRC lattices…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra Metro Update: Glimpses of historical architecture will be seen in Agra Metro station through eco friendly GRC lattices…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मेट्रो स्टेशन के अंदर की फोटोज देखिए. इको फ्रेंडली जीआरसी जालियां, मनमोहक पेंटिंग्स और ब्रज की संस्कृति…जानिए कितना हो चुका है अब तक काम

आगरा शहर की ऐतिहासिक विरासत में लाल पत्थर एवं मार्बल से निर्मित जालियों का महत्वपूर्ण स्थान है। शहर की ऐतिहासिक इमारतों में इन जालियों का बड़े पैमाने पर प्रयोग हुआ है। ऐतिहासिक नगरी आगरा की इस धरोहर को संजोने के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा ईको-फ्रेंडली जीआरसी जालियों का प्रयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही यूपी मेट्रो द्वारा आगरा मेट्रो प्रायॉरिटी कॉरिडोर के ऐलिवेटिड भाग के मीडियन में भी जाआरसी जाली का प्रयोग किया गया है।

बता दें कि आगरा मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर के ऐलिवेटिड भाग में सिविल निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद फिनिशिंग कार्य अंतिम चरण में हैं। इसके साथ ही तीनों ऐलिवेटिड स्टेशनों पर मनमोहक पेंटिंग्स के जरिए ब्रज क्षेत्र की संस्कृति को दर्शाया गया है। फिलहाल, सभी ऐलिवेटिड मेट्रो स्टेशनों पर ट्रैक, ट्रैक्शन, सिग्नलिंग आदि सिस्टमों का काम तेज गति के साथ जारी है।

ग्लास रीन्फोर्सड कॉन्क्रीट (जीआरसी) वाइट सीमेंट, ग्लास फाइबर आदि पादार्थों के मिश्रण से बना एक ईको-फ्रेडली मटेरियल है, जिसे आसानी से रीसाइकल किया जा सकता है। इसके साथ ही इन जालियों के निर्माण के दौरान वातावरण को भी नुकसान नहीं होता है। पारंपरिक तौर पर प्रयोग की जाने वाली जालियों की तुलना में जीआरसी निर्मित जालियां अधिक टिकाऊ होती हैं।

आगरा शहर की ऐतिहासिक विरासत में लाल पत्थर एवं मार्बल से निर्मित जालियों का महत्वपूर्ण स्थान है। पारंपरिक तौर पर प्रयोग की जाने वाली इन जालियों को पत्थर की खदानों से निकले पत्थरों को तराश कर बनाया जाता है। इन जालियों के निर्माण की प्रक्रिया में काफी मात्रा में धूल एवं मिट्टी के कण हवा में मिल कर वातावरण को प्रदूषित करते हैं। ऐसे में जीआरसी निर्मित जालियां इन पारंपरिक जालियों का ईको-फ्रेंडसी विकल्प हैं।

Related Articles

आगरा

Agra News: Awareness raised in Agra about “Our elders, our pride”…#agranews

आगरालीक्स…बुजुर्गों को भी संतान से जीवन यापन के लिए सभी आवश्यक साधनों...

आगरा

Agra Weather: Along with the day, heat is now being felt at night in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिन के साथ अब रात को भी महसूस होने लगी...

आगरा

Agra News: More than 200 patients took health benefits in the health camp of Helpage…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सिंध हैल्पेज के स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक मरीजों...

आगरा

Agra News: 9 gamblers arrested with Rs 1.52 lakh cash in the flat….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राजरानी अपार्टमेंट के फ्लैट में लग रहे थे हार—जीत के...

error: Content is protected !!