आगरालीक्स…आगरा में दिन के साथ अब रात को भी महसूस होने लगी गर्मी. घरों—आफिसों में चल रहे पंखे. हवाओं का ही ठंडा असर…जानें आज कितना रहा तापमान
आगरा मार्च की शुरुआत के साथ ही दिन और रात के तापमान में बदलाव होने लगा है. अब दिन के साथ रात में भी गर्मी महसूस होने लगी है. घरों और आफिसों में पंखे भी चलना शुरू हो गए हैं. आईएमडी के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं रात का तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
मौसम कर रहा बीमार
आगरा में बदल रहा मौसम लोगों को बीमार कर रहा है. सर्दी जुकाम के साथ वायरल फीवर की चपेट में लोग आ रहे हैं. जिला अस्पताल हो या फिर प्राइवेट अस्पाल, हर जगह मरीजों की भीड़ लगी हुई है. मौसम के इस बदलाव का असर सबसे अधिक बच्चों और बुजुर्ग पर हो रहा है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 02/03/25) 29.5
Departure from Normal(oC) -0.2
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 02/03/25) 16.4
Departure from Normal(oC) 1.5